जरा हट केशेखपुरा

राशन कार्ड नहीं बनने से महिलाएं लगा रहीं हैं अरियरी ब्लॉक के चक्कर

शेखपूरा जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत अधिकारियों की गैर-मौजूदगी में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को बिना काम हुए खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। आज कई गांव की महिलाऐं प्रखंड आईं और खाली हाथ वापस लौट गई। रंका गांव से आई जया देवी, गिरजा देवी, रेखा देवी, सपना देवी, दुलारी देवी, सुलेखा देवी वरुणा गांव से सीता देवी, कुंती देवी, अनीता देवी ने बताया कि पिछले वर्ष आर.टी.पी.एस काउंटर के द्वारा हम लोगों ने राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आज तक हम लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसी संबंध में सोमवार को सभी अरियरी प्रखंड आई औऱ शाम 3:00 बजे तक इंतजार करने के बाद भी कोई अधिकारी नहीं मिलने के कारण खाली हाथ वापस लौट गई। सभी प्रखंड का 10 चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं किया जा सका है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि इलेक्शन का मीटिंग होने के कारण ब्लॉक में लेट से पहुंचे हैं और आगे का काम-काज कर रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!