शेखपुरा
आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच विवाद, एक ही परिवार के 4 लोग हुए घायल
शेखपुरा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर गांव में आपसी रंजिश के कारण दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें श्रीकांत कुमार, संदीप कुमार, गुलशन कुमार और विपुल सिंह को गंभीर चोटें आई है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विपुल सिंह ने आरोपी पर शराब बेचने का आरोप लगाया है। पीड़ित के लिखित शिकायत पर विनोद सिंह, विकास सिंह, अभिमन्यु सिंह सहित अन्य 10 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।