खास खबर/लोकल खबरशेखपुरास्वच्छता अभियान

सफाई कर्मी का हड़ताल खत्म, सफाई में लगे हैं नगर परिषद के कर्मी

शेखपुरा नगर परिषद के सफाई कर्मी पिछले पांच दिनों से मजदूरी में बृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल में थे। जिसके कारण पूरे शहर में गंदगी का अम्बार लग गया था। उसके बाद हड़ताल को लेकर नगर परिषद और हड़ताली कर्मी में हड़ताल तोड़ने को लेकर की गई वार्ता विफल रही।

लेकिन आज मुख्य पार्षद कुमकुम भारती और कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल की तत्परता से हड़ताल समाप्त हुआ और सफाई अभियान में सभी कर्मी लग गए। पूरे शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए फिर से कार्य योजना के तहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!