खास खबर/लोकल खबर

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्त्ता

आज बिहार केशरी के पैतृक गांव वार्ड 24 माउर में भाजपा शक्ति केन्द्र की एक बैठक बूथ अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। साथ ही अनेकों बूथ पर आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना और जनता को भी सुनाया। जिसमें पार्टी के कार्यक्रम एवं नीतियों को तय कर मोदी सरकार की उपलब्धि जन-जन तक पहुंचाकर आम लोगों को सरकार की योजना के बारे में खासकर गरीब कल्याण योजना से मिल रहे लाभ आदि का जानकारी दिया गया। लोगों ने सरकार की सारी योजनाओं के बारे में जानकर खुशी व्यक्त की।
इस मौके वरुण कुमार किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति, जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह, बूथ प्रमुख गौतम कुमार, उप प्रमुख रामजाने कुमार आदि शामिल हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!