खेलशेखपुरा

कांग्रेस विधायक ने किया कबड्डी प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन

शेखपुरा सदर प्रखंड के कामता गांव में खेल दिवस के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि और बरबीघा विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सुदर्शन कुमार ने फीता काटकर किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि खेल के बिना किसी भी क्षेत्र का विकास अधूरा है। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष में कबड्डी और कुश्ती का खेल प्राचीन काल से चला आ रहा है। खेल से आदमी तंदुरुस्त होने के साथ खेल में अब्बल रहने वाले विश्व स्तर पहचान बना सकता है। उन्होंने कहा पहले इस खेल का गांव, देहात तक ही सीमित था। लेकिन आज इसने विश्व में अपना अलग जगह बना लिया है। साथ ही विधायक ने खेल को खेल की भावना के साथ आपसी सौहार्द के बीच खेलने की बात कही और खेल के विकास में हरसंभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!