खास खबर/लोकल खबर

*बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना(सतत जीविकोपार्जन योजना) के तहत एमआरपी का प्रशिक्षण प्रारम्भ*

आज दिनांक 28 अगस्त 2020 को नव चयनित मास्टर रिसोर्स पर्सन का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षम मॉड्यूल-1 का जीविका जिला कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला परियोजना प्रबंधक के अध्यक्षता में प्रारम्भ किया गया।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सभी छः प्रखंडों के चुने गए अत्यंत निर्धन गरीब परिवारों का क्षमता वर्धन कर उनको रोजगार हेतु रुचि पैदा करवाना तथा रुचि एवं अनुभव के हिसाब से रोजगार प्रारम्भ करने हेतु सुक्ष्म नियोजन योजना तैयार किया जाना जिससे उनके रोजगार हेतु अविलंब फण्ड की उपलब्धता कराई जा सके संग संग उनके रोजगार का दैनिक खरीद बिक्री हेतु पंजी रजिस्टर का साप्ताहिक अधतन एमआरपी द्वारा किया जा सके।
जैसा कि अभी तक कुल छः प्रखंडों में कुल 975 अत्यंत निर्धन गरीब परिवारों का चयन किया गया जिसको सुचारू रूप से चलाने हेतु कुल 14 मास्टर रिसोर्स पर्सन का संकुल संघ द्वारा चयन किया गया जो इस प्रकार है

प्रखंड       कुल परिवार      कुल एमआरपी

अरियरी        183               04
बरबीघा        182               04
चेवाड़ा          130               03
घाट कुसुम्भा  135               03
शेखपुरा सदर 169               05
शेखोपुर सराय 176             05
कुल              975              24

प्रशिक्षण उपरांत ये सभी एमआरपी अपने अपने पंचायतों में सुचारू रूप से कार्य करना शुरू कर सकेंगे। जिससे सभी परिवारों को एक महीने के अंदर रोजगार उपलब्ध होना सुनिश्चित किया जा सकेगा।
इस प्रशिक्षण के लिए एक रिसोर्स पूल बनाया गया है। जो निर्धन गरीब परिवारों और एमआरपी को समय समय पर क्षमतावर्धन करते रहेंगे। ताकि उनकी आमदनी दिन प्रतिदिन बढ़ती रहे। योजना का उद्देश्य प्रति परिवार कम से कम दस हज़ार की आमदनी को सुनिश्चित करवाना है।
आज का प्रशिक्षण मो हिदायतुल्लाह जी द्वारा दिया गया, जिसमे तकनीकी सहायता जिला नोडल मो. आफताब ने भी हिस्सा लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!