राजनीतिशेखपुरा

रालोसपा के अभियान समिति प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने प्रेस बयान जारी कर शिक्षा पर बल दिया

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने कहा कि हमारी पार्टी का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को मजबूत करना है। शिक्षा सुधार के लिए बहुत सारे कार्यक्रम किये गए हैं। उन्होंने कहा की हमारी पार्टी के द्वारा 3 साल से लगातार शिक्षा सुधार के लिए विभिन्न कार्यक्रम किया गया है।
पहला कार्यक्रम 15 अक्टूबर को शिक्षा सुधार महारैली गांधी मैदान में किया गया, जिसमें लाखों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
पार्टी के द्वारा शिक्षा के लिए
1 शिक्षा सुधार मानव कतार
2 शिक्षा सुधार शिक्षक सत्कार
3 शिक्षा और रोजगार मानव कतार
4 शिक्षा सुधार जन जन अधिकार
आदि अन्य मांगों को लेकर बिहार के प्रत्येक जिला के मुख्यालय में धरना दिया गया और विभिन्न प्रखंडों में लोगों को जागरूक किया गया। शिक्षा के प्रति प्रत्येक लोगों से मिलकर शिक्षा का महत्व को बताया। जितेंद्र नाथ ने कहा कि 5 सितंबर को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बिहार के विभिन्न जिला मुख्यालय में 25 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया जाएगा। सरकार के द्वारा बनाये गए नियमों के अनुरुप सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाकर धरना दिया जाएगा। इसकी समाप्ति 11 सितंबर को होगा छात्रों की हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। किसी भी प्रकार का कोई भी एग्जाम होता है बिहार में तो एग्जाम से पहले पेपर लीक हो जाता है। आखिर ऐसा क्यों होता है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव विपिन चौरसिया, प्रदेश महासचिव राहुल कुमार, पप्पू राज, अमित कुमार, विकास यादव के अलावे अन्य लोग भी मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!