बरबीघा विधानसभा भाजपा की हुई बैठक, संगठन पर हुई चर्चा
शेखपुरा जिले के बरबीघा के हटिया मोड़ पर बरबीघा विधानसभा की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथी के रुप में बिहार भाजपा की प्रदेश मंत्री सजल झा के अलावे प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा, जिला प्रभारी शशि भुषण कुमार बबलू, बरबीघा विधानसभा प्रभारी कुंवर विजय पासवान ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार ने किया। प्रदेश मंत्री सजल झा ने कहा की भाजपा के समस्त कार्यकर्ता संगठन द्वारा दिए गए निर्देशों को बूथ स्तर तक ले जाने का कार्य करेंगे। सभी कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से मोदी सरकार द्वारा किए गए जनहित योजनाओं से जनता को अवगत कराने का कार्य करेगे। जिसमें जिला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिन्हा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरुण कुमार, जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह, जेपी गुप्ता, अरबिंद कुमार, जिला उपाध्यक्ष हीरा लाल सिंह, जिला प्रवक्ता बिभुती कुमार सिंह, प्रदेश युवा मोर्चा नेता आनन्द प्रकाश, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौतम कुमार, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय चन्द्रवंशी, आईटी सेल जिला सयोजक गौरव कुमार, पंचायती प्रकोष्ठ जिला सयोजक अजय कुमार सहित कई पार्टी कार्यकर्त्ता मौजूद थे।