खास खबर/लोकल खबरराजनीतिशेखपुरा

कांग्रेस ने शेखपुरा के दोनों सीट पर की मजबूत दावेदारी, पर्वेक्षक कांग्रेस आलाकमान को सौपेगा सूची, कार्यकत्ताओं में हलचल बढ़ी

कांग्रेस पार्टी के शेखपुरा जिला पर्वेक्षक अजय चौधरी के नेतृत्व में एक टीम शेखपुरा पहुंचा। टीम ने शेखपुरा और बरबीघा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया और सम्भावित सूची पर कार्यकर्ताओं का मन्तव्य लिया गया।जिला पर्वेक्षक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शेखपुरा और बरबीघा विधानसभा पर कांग्रेस का प्रबल दावेदारी है। जिसपर उम्मीदवार की सूची बना कर आलाकमान को सौंपनी है। पर्वेक्षक के आते ही कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है। सूत्रों ने कहा कि शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यजीत और वर्तमान जिला अध्यक्ष सुंदर साहनी के साथ दिल्ली में बैठकर गोटी सेट करने में बसपा के पूर्व प्रत्याशी हसीबुर रहमान भी चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी की है।बरबीघा से त्रिशूलधारी सिंह और गजानंद शाही का नाम सुर्खियों में है। वहीं वर्तमान विधायक सुदर्शन की चर्चा जद यू से आने की हो रही है। लेकिन सुदर्शन ने अभी अपना पत्ता साफ नहीं किया है। बहरहाल कांग्रेस शेखपुरा और बरबीघा दोनों सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन अभी प्रारंभिक तौर पर सभी दल अपने दावेदारी पेश कर रहे हैं पर अंतिम निर्णय महागठबंधन के शीर्ष नेताओं का ही होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!