खास खबर/लोकल खबरशेखपुरा

शेखपुरा भाजपा ने धूमधाम से मनाया 74वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

74वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शेखपुरा जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार जी के द्वारा झंडोतोलन किया गया। जिसमें प्रदेश मंत्री डॉ पूनम शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिन्हा के अलावे शेखपुरा जिला भाजपा के सभी पदाधिकारी गण एवं सभी कार्यकर्ता गण शामिल हूए।

वहीं दूसरी तरफ पूर्व जिलाध्यक्ष सह वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीत प्रभाकर ने भी बरबीघा स्थित अपने कार्यालय में झंडोत्तोलन किया। उस मौके पर राजीव सिन्हा, नितिनजय चरणपहाड़ी, अभिषेक गोलू, संदीप वैश्यकियार, विनोद माथुर आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!