राजनीतिशेखपुरा

धूम-धाम से मनाया गया राजद सुप्रीमो का जन्मदिन, विधायक ने काटा केक

Sheikhpura: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 74 वां जन्मदिन आज जिला राजद कार्यालय में धूम-धाम से मनाया गया। स्थानीय विधायक विजय सम्राट की अगुआई में कार्यकर्त्ताओं ने हरे रंग का केक काटकर जश्न मनाया। साथ ही उनको जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनकी लम्बी उम्र की कामना की।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जिला प्रधान महासचिव विजय यादव, सतपाल यादव, जिला महासचिव विनय यादव, किसान प्रकोष्ठ के महासचिव मुन्ना सिंह , किसान प्रकोष्ठ के सचिव अशोक सिंह सहित अन्य कार्यकर्त्ता भी मौजूद थे। बताते चलें कि लालू यादव अपना 74 वां जन्मदिन मना रहे हैं। लालू यादव इस बार अरसे बाद परिवार के साथ जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देश भर के उनके समर्थकों की ओर से उनको बधाई दी गई। उनकी बेटी मीसा भारती ने भी सोशल मीडिया पर अपने पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि पापा से ही जहां है, पापा जहां हैं वहीं जहां हैं! मीसा भारती ने अपने ट्विटर हैंडल से जो तस्वीरें साझा की हैं, उसमें लालू प्रसाद यादव जन्मदिन के मौके पर केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं लालू की पत्नी राबड़ी देवी और परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ मौजूद हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!