
Sheikhpura: शेखोपुरसराय प्रखण्ड के नीमी गांव में वट-सावित्री की पूजा करने गई महिलाओं पर जबरदस्त हमला हो गया। जिसमें कई महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं। दरअसल गांव के हाई स्कूल के पास गांव की कुछ महिलाएं वट वृक्ष की पूजा-अर्चना करने गई थी। उसी दरम्यान पूजा कर रही महिलाओं पर भौरों ने हमला कर दिया। भौरों ने कई महिलाओं को भयंकर डंक मारा, जिससे वो चीखने चिल्लाने लगी।
स्थानीय लोगों के द्वारा सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद सभी को राहत मिली। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि जख्मी महिलाओं को कंबल-चादर आदि की मदद से बचाने का प्रयास भी किया गया। लेकिन भौरों का हमला जबरदस्त होने के कारण वो घायल हो गईं। इस घटना में कई महिलाओं के मोबाइल एवं अन्य सामान के खो जाने की सूचना भी मिली है।