बिहारमौसम

अगले 10 दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत, बिहार में मानसून की होगी इंट्री

भारत में मानसून की इंट्री के बाद मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना नजर आ रही है। इधर मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून और आगे बढ़ते हुए अपनी सामान्य तिथि से चार दिन बाद पूरे पूर्वोत्तर भारत में पहुंच गया है। वहीं दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले दस दिनों में ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार में पहुंचने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है। अगले दस दिनों में मानसून ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार में भी पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों, गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, कर्नाटक के अंदरूनी हिस्से, तेलंगाना के कुछ हिस्से, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर हिस्सों तक प्रवेश कर गया है, जो अगले दस दिनों में ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार में भी पहुंच जाएगा। स्काईमेट वेदर के अनुसार छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और शेष पश्चिमी हिमालय पर एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार है।

Back to top button
error: Content is protected !!