अपराधअबैध शराबशेखपुरा

मगही न्यूज की खबर का हुआ असर, वांछित महिला शराब कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sheikhpura: पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा के सख्त निर्देश के बाद शेखपुरा पुलिस शराब माफियाओं पर टूट पड़ी है। लगातार एक के बाद एक गिरफ्तारियां हो रही हैं। ताजा मामला बरबीघा प्रखंड के जयरामपुर थाना का है। जहां थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस ने कुख्यात महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तेउस गांव निवासी सोनी देवी को जयरामपुर मोड़ के समीप पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। महिला पटना से अपने गांव जा रही थी, इसी क्रम में पुलिस को उसकी सूचना मिल गई। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले पांक पर गांव में बरामद शराब का जखीरा इसी महिला का था। इसके अलावा पूर्व में बरबीघा थाना क्षेत्र के माउर गांव में भी महिला के चार पहिया वाहन में शराब बरामद किया गया था। इन दोनों मामलों में महिला वांछित थी।

बताते चलें कि पांक पर में शराब का जखीरा बरामद होने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में मगही न्यूज़ ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने उक्त महिला को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का वादा भी किया था।

Back to top button
error: Content is protected !!