
Sheikhpura: बिगत 4 सालों से अपहरण के एक मामले में फरार चल रहे शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के क्षेमा गांव निवासी मिथुन सिंह व तमन्ना सिंह नामक व्यक्ति को बीति रात्री पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी कल्याण आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों अपराधियों को जमुई जिला के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सोनखार गांव से गिरफ्तार किया गया। जिन्हें आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि 2017 में ही क्षेमा गांव में एक अपहरण हुआ था। जिसके बाद से ये दोनों मुख्य अभियुक्त फरार थे। इस गिरफ्तारी के बाद पीड़ित परिवार के साथ क्षेत्र के लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ गया है।