रालोसपा के द्वारा आज कसार पंचायत के घुसकुरी और ईसापुर गांव में बूथ स्तरीय बैठक आयोजित कर सभी नौजवान साथियों को उपेंद्र कुशवाहा और रालोसपा शेखपुरा विधानसभा के सोशल साइट पर जोड़ा गया। पार्टी से जुड़ने वाले कार्यकर्ताओं में विजय कुमार, कृपाशंकर कुशवाहा, प्रमोद कुमार, विकास कुमार, अजय कुशवाहा, रविंद्र ताती, कन्हैया कुमार एवं दर्जनों सोशल मीडिया पर सक्रिय नौजवान थे। इस मौके पर उपस्थित रालोसपा युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह नालंदा प्रभारी देवेंद्र कुशवाहा ने बताया कि अभी लगभग 83 बूथों पर एक्टिव सदस्य के साथ बैठक आयोजित की जा चुकी है। शेखपुरा विधानसभा के तमाम 263 बूथों पर हम लोग जल्द से जल्द बैठक संपन्न कर लेंगे और लगातार जनसंपर्क अभियान चलता रहेगा।
बैठक की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष देवन मुखिया ने किया उनके साथ प्रदेश युवा महासचिव रामानंद कुशवाहा, राजू तांती, उपेंद्र महतो, सुरेश मांझी, सविता चौहान एवं अन्य रालोसपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।