पटनाबिहारराजनीति
Trending

Bihar Chunav 2025: तेजस्वी यादव ने किया बड़ा वादा, किसानों को मुफ्त बिजली, माई-बहिन मान योजना' के तहत महिलाओं को मिलेंगे 30,000'

RJD नेता ने बिहार चुनाव से पहले किया बड़ा ऐलान, माई-बहिन मान योजना' के तहत 14 जनवरी को महिलाओं को 30,000

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने एक और बड़ा चुनावी दांव चला है। तेजस्वी यादव का वादा इस बार सीधे तौर पर राज्य की दो सबसे बड़ी आबादियों- किसानों और महिलाओं- से जुड़ा है। मंगलवार को पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, तेजस्वी ने ऐलान किया कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो बिहार के किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। इसके साथ ही, उन्होंने अपनी बहुचर्चित ‘माई-बहिन मान योजना’ को लेकर एक ‘अद्भुत’ घोषणा करते हुए कहा कि सरकार बनते ही 14 जनवरी, मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर, महिलाओं के खाते में 30,000 की राशि भेज दी जाएगी।

Bihar Chunav 2025: किसानों के लिए मुफ्त बिजली और बोनस का ‘अद्भुत’ प्लान

तेजस्वी यादव का वादा किसानों के लिए कई सौगातें लेकर आया है। उन्होंने कहा कि बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है, लेकिन यहां का किसान सबसे ज्यादा परेशान है। उन्होंने ऐलान किया:

  • सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली: RJD नेता ने कहा कि सरकार बनते ही किसानों को सिंचाई के लिए बिजली का कोई बिल नहीं देना होगा। यह सुविधा पूरी तरह से मुफ्त कर दी जाएगी, ताकि किसानों की लागत कम हो सके।
  • MSP पर बोनस: उन्होंने कहा कि किसानों को सिर्फ MSP देना काफी नहीं है। उनकी सरकार किसानों को प्रोत्साहन राशि देगी, जिसके तहत धान पर MSP के अतिरिक्त ₹300 प्रति क्विंटल और गेहूं पर ₹400 प्रति क्विंटल का बोनस दिया जाएगा।

माई-बहिन मान योजना: मकर संक्रांति पर ₹30,000

किसानों के बाद, तेजस्वी यादव ने राज्य की महिला मतदाताओं को साधने के लिए अपना सबसे बड़ा पत्ता खेला। उन्होंने अपनी ‘माई-बहिन मान योजना’ की समयसीमा तय कर दी।

उन्होंने कहा, “हमने अपनी माताओं-बहनों को सालाना ₹30,000 देने का वादा किया है। मैं आज तारीख का ऐलान कर रहा हूँ। हमारी सरकार बनेगी और 14 जनवरी (मकर संक्रांति) के दिन, हम पूरे साल की राशि यानी ₹30,000 एकमुश्त माताओं-बहनों के खाते में भेजने का काम करेंगे।

पैक्स और सरकारी कर्मचारियों के लिए भी घोषणाएं

तेजस्वी यादव का वादा यहीं नहीं रुका। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सरकारी तंत्र को लेकर भी बड़े ऐलान किए:

  • पैक्स को जनप्रतिनिधि का दर्जा: उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 8,463 पैक्स (प्राथमिक कृषि ऋण समिति) और व्यापार मंडल के अध्यक्षों को जनप्रतिनिधि का दर्जा दिया जाएगा।
  • पैक्स कर्मियों को मानदेय: तेजस्वी ने कहा कि इन पैक्सों में काम करने वाले लोगों को सहकारिता विभाग से मानदेय (Stipend) देने पर भी सरकार विचार करेगी।
  • होम कैडर पोस्टिंग: सरकारी कर्मचारियों को लुभाते हुए उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कर्मचारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग उनके होम कैडर से 70 किलोमीटर की परिधि (दायरे) में ही किया जाएगा।7

18 नवंबर को शपथ लूंगा’

अपने इन ‘अद्भुत’ वादों की घोषणा करने के साथ-साथ तेजस्वी यादव ने एक बार फिर अपनी जीत का दावा दोहराया। उन्होंने कहा, “हम लोग जीत रहे हैं, बिहार की जनता हमें जीता रही है। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे और 18 नवंबर को हम शपथ ग्रहण करेंगे।”

तेजस्वी यादव का वादा पहले चरण के मतदान से ठीक 48 घंटे पहले आया है। इन लोकलुभावन घोषणाओं ने चुनाव के आखिरी पलों में महागठबंधन के पक्ष में एक मजबूत माहौल बनाने की कोशिश की है। अब देखना यह होगा कि NDA इन ‘शॉकिंग’ वादों का जवाब कैसे देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button