प्रशासनशेखपुरासमाजसेवा

सामुदायिक रसोई के संचालन हेतु जिलाधिकारी ने जारी की राशि, रोजाना 800 व्यक्ति खा रहे हैं खाना

Sheikhpura: वैश्विक महामारी एवं लॉकडाउन के कारण जिले के गरीब, निर्धन एवं नि:शक्त लोगों को सामुदायिक रसोई के माध्यम से हर दिन निःशुल्क भोजन कराया जा रहा है। जिलाधिकारी इनायत खान के निर्देश पर जिले के सभी 6 प्रखंडों में इसका संचालन किया जा रहा है। जहां लोगों को दोनों शाम गुणवत्तापूर्ण भोजन दिया जा रहा है।

इस बात की जानकारी देते हुए डीपीआरओ ने बताया कि अभी तक जिले में 12000 से अधिक व्यक्ति इसका लाभ उठा चुके हैं।प्रतिदिन 800 से अधिक व्यक्ति सामुदायिक रसोईघर से खाना प्राप्त कर रहे हैं। जो व्यक्ति सामुदायिक रसोईघर में आने में असमर्थ हैं, उनके परिवार को घर पर भी खाना मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इसके निर्बाध संचालन हेतु जिलाधिकारी के द्वारा बरबीघा एवं शेखपुरा प्रखंड को दो-दो लाख एवं शेष प्रखंडों को एक लाख की राशि जारी की गई है। साथ ही सभी अंचलाधिकारी को यह निर्देश दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहना चाहिए। बताते चलें कि यास चक्रवात के कारण हो रही वर्षा एवं तेज हवा के बीच सामुदायिक रसोईघर में खाने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!