राजनीतिशेखपुरा

सुंदर साहनी बने शेखपुरा कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष

शेखपुरा जिला के कांग्रेस पार्टी के नए जिलाध्यक्ष सुंदर साहनी को बनाया गया। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आदेश में बिहार के कई जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। इसके पहले बरबीघा विधानसभा के विधायक सुदर्शन कुमार के भाई कुमार सत्यजीत पार्टी के जिलाध्यक्ष थे। जिले में पार्टी के घटते जनादेश और भाई के जद यू से बढ़ती नजदीकियों के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश से नए जिलाध्यक्ष का मनोनयन हुआ। इसके साथ साथ नवादा के मन्टन सिंह, भागलपुर के जमाल परवेज, पटना नगर के शशिरंजन यादव, भोजपुर जिला के श्रीधर को जिलाअध्यक्ष का कमान सौंपा गया। इनके मनोनयन पर पार्टी के कई नेताओं ने बधाई दी।

[metaslider id=2914]

Back to top button
error: Content is protected !!