
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मियों का राज्यव्यापी हड़ताल समाप्त हो गया। कल से सभी संविदा कर्मी अपने कार्यस्थल पर वापस लौट गए हैं। बताते चलें कि इन संविदा कर्मियों के होम आइसोलेशन अभियान के खिलाफ सरकार ने हाई कोर्ट का रुख किया था। जिसके बाद पटना उच्च न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद सरकार को चार सप्ताह के अंदर संविदा कर्मियों की जायज मांगों को पूरा करने की दिशा में कार्य करने का आदेश जारी किया है।
साथ ही कोर्ट के द्वारा NHM कर्मियों से विपदा की इस घड़ी को असाधारण मानते हुए तत्काल काम पर लौट आने की अपील की गई है। जिसके बाद संगठन के नेताओं ने आपस में वार्ता के उपरांत तत्काल होम आइसोलेशन के अभियान को वापस लेने की घोषणा की है। जिसके बाद NHM कर्मचारी संघ बिहार के प्रदेश महासचिव मो जावेद अख्तर ने संघ के सभी कर्मियों से अपने कार्यस्थल पर वापस लौटने की अपील के बाद सभी अपने कार्यस्थल पर लौट गए।