
अभी-अभी एक बुरी खबर सामने आई है। शेखपुरा जिलाधिकारी इनायत खान के पिता एच एम खान का आज आकस्मिक निधन हो गया। वे विगत कई दिनों से कोरोना से संक्रमित थे। मिली जानकारी के मुताबिक बिगत कई दिनों से पटना के किसी निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
बताते चलें कि जिलाधिकारी इनायत खान अपने पिता के काफी करीब थे। वो जिलाधिकारी के साथ शेखपुरा में ही रहा करते थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद इनायत खान ने अपने आवास में ही उन्हें आइसोलेट करवाकर खूब सेवा किये थे। बाद में तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें पटना स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के क्रम में आज उनकी अचानक मृत्यु हो गई। इस दुःखद खबर के बाद जिले के पूरे प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर फैल गई है। हालांकि अभी इस खबर की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।