लापरवाहीशेखपुरास्वास्थ्य

लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं पुलिस-प्रशासन के अधिकारी, 11 बजे के बाद सड़कों पर हो जाता है सन्नाटा

शेखपुरा जिले में राज्य सरकार के द्वारा लगाए गए लॉकडाउन को पालन कराने में अधिकारिओं को काफी मशक्कत करना पड़ रहा है। शादी-विवाह के इस मौसम में खरीददारी के लिए ग्राहकों की भीड़ बाजार में उमड़ रही है। सभी दुकानदार चोरी-छिपे सामान बेच रहे हैं।

शादी के इस मौसम में एक ही परिवार के कई लोग एक साथ बाजार आ रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चे भी बाजार में खुलेआम घूमते नजर रहे हैं। इस कारण बाजार में दिन-ब-दिन भीड़ बढ़ रही है। वहीं दूसरी तरफ शादी-विवाह के मौके पर भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कमोवेश यही हाल पूरे जिले का है।

बरबीघा बाजार में लगी भीड़

हालांकि 11 बजे ही प्रशासनिक पदाधिकारी और पुलिस अधिकारी बाजार में सख्ती भी कर रहे हैं। जिसके कारण 11 बजे के बाद बाजार में सन्नाटा पसर जाता है। इक्के-दुक्के लोग ही सड़कों पर निकल रहे हैं। आज शेखपुरा नगर क्षेत्र में कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल के नेतृत्व में नगर परिषद के सहायक अभियंता मनीष कुमार व स्थानीय थाना पुलिस के जवानों ने बाजार में अनावश्यक रूप से घूम रहे कई बाइक सवारों का चालान काटा। बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी भरत कुमार सिंह एवं कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने भी अभियान चलाकर लोगों को सख्ती से नियमों के पालन की बात कही। वहीं पुलिस के जवानों के द्वारा बाजार में बेबजह घूम रहे लोगों को घर में ही रहने को कहा गया।
कोरोना की चेन तोड़ने के लिये लगाए गए इस लॉकडाउन को बिना आम आदमी की जागरूकता के सफल बनाना मुश्किल है। आम आदमी को सरकार और प्रशासन का सहयोग कर कोरोना मुक्ति अभियान को सफल बनाने में सहभागिता दिखानी चाहिये।

Back to top button
error: Content is protected !!