अपराधचुनावराजनीतिशेखपुरा

जाली सर्टिफिकेट मामले में फंस गई शेखपुरा की मुख्य पार्षद, दनियावां पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए की छापेमारी

Sheikhpura: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जाली सर्टिफिकेट मामले में शेखपुरा नगर परिषद की मुख्य पार्षद रेशमा देवी बुरी तरह फंसती नजर आ रही हैं। इस मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया है। इसी क्रम में आज दनियावां थाना की पुलिस शेखपुरा पहुंची। जहां पुलिस ने उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की। हथियावां थाना क्षेत्र के पुरनकामा गांव स्थित उनके निवास स्थान के साथ-साथ नगर परिषद कार्यालय में भी छापेमारी की गई।

इस संबंध में छापेमारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश से उनकी टीम रेशमा देवी को गिरफ्तार करने पहुंची है। हालांकि इस दौरान पुलिस मुख्य पार्षद को गिरफ्तार करने में नाकामयाब रही और खाली हाथ वापस लौट गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

बता दें कि शिक्षक विजय कुमार ने अपनी पत्नी रेशमा कुमारी को नगर परिषद चुनाव में खड़ा किया था। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी को हराकर चुनाव जीत लिया था। जिसके बाद विरोधियों ने उनके खिलाफ जाली सर्टिफिकेट के आधार पर चुनाव लड़ने की शिकायत की थी। जांच के बाद मामला सत्य पाए जाने पर अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। जिसमें वो बुरी तरह फंसती नजर आ रही हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!