धर्म और आस्थाशेखपुरा

गांव के इस नवनिर्मित मंदिर में फिर से होगी मां भगवती की प्राण-प्रतिष्ठा, यज्ञ का होगा आयोजन

Sheikhpura: सदर प्रखंड के जीयनबीघा गाँव स्थित माँ भगवती के नव निर्मित मंदिर में आगामी 10 जून से 14 जून तक 1008 शतचण्डी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ब्राह्मणों के द्वारा पूरे विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर में माता भगवती की प्राण-प्रतिष्ठा भी की जाएगी। इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें तमाम ग्रामीणों के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग भी शामिल होंगे। इसको लेकर ग्रामीणों के द्वारा उत्साहपूर्वक पुरजोर तैयारी की जा रही है।

इस बाबत जानकारी देते हुए समिति के संयोजक आर एन सिंह और सचिव इंजीनियर कृष्णनंदन प्रसाद सिन्हा ने कहा कि गांव का यह मंदिर बेहद प्राचीन है। यह पौराणिक मंदिर गाँव के समृद्ध विरासत और इतिहास का गवाह रहा है। ना जाने कितनी पीढ़यों ने ग्राम देवी ममतामयी माता के दरबार मेंं मत्था टेका है और माँ ने सबकी झोलियाँ भरी हैं। पिछले दिनों ग्रामीणों ने इस मंदिर को आधुनिक पाश्चात्य शैली और वास्तु को ध्यान में रखकर पुननिर्माण का फैसला किया था। जिसकी जिम्मेदारी महाराष्ट्र स्थित नांदेड़ के मंदिर निर्माण एजेंसी को इसकी जिम्मेदारी दी गई। जिसने इस मंदिर को नया स्वरुप दिया है।

उन्होंने बताया कि 10 जून को पूरे विधि-विधान से कलश शोभा यात्रा के साथ कार्यक्रम शुरु होगा। जिसके बाद 14 जून को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। अंत में पूरे ग्रामीणों के बीच भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में शामिल होने के लिए समिति की तरफ से साधु-सन्तों ,धर्मावलंबियों के साथ प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों को भी आमंत्रण दिया जा रहा है। फिलवक्त मंदिर के स्वरुप को अंतिम रुप प्रदान करने के लिए समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से दिन रात कार्य जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!