चुनावबिहारराजनीतिशेखपुरा

जद यू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने किया कार्यकर्ता सम्मान भोज का आयोजन, महागठबंधन के कई दिग्गज हुए शामिल

Munger: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति अभी से ही गर्म है। तमाम राजनीतिक पार्टियां अपनी जीत को सुनिश्चित करने में जुट गई है। इसको लेकर कार्यकर्त्ताओं को खुश करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि वे चुनाव में तन-मन से जुटकर अपने नेता को जीत दिलवा सकें। इसी क्रम में रविवार को मुंगेर के सांसद व जद यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के द्वारा एक महाभोज का आयोजन किया गया। जिसमें मुंगेर व जमालपुर विधानसभा के तमाम कार्यकर्त्ता व समर्थक शामिल हुए।

मुंगेर जिला मुख्यालय के पोलो मैदान में आयोजित इस महाभोज को महागठबंधन कार्यकर्त्ता सम्मान भोज का नाम दिया गया। इस मौके पर जल संसाधन मंत्री संजय झा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व एमएलसी संजय सिंह, टेकारी के पूर्व विधायक अभय कुशवाहा भी मौजूद रहे। वहीं शेखपुरा एवं अन्य जिलों से उनकी पार्टी के प्रमुख नेताओं की भी उपस्थिति रही। शेखपुरा से जद यू के पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी, पार्टी के प्रदेश महासचिव अंजनी कुमार व नेत्र विशेषज्ञ डॉ राकेश रंजन के साथ सैकडों समर्थक इस भोज में शामिल हुए। सांसद ललन सिंह ने सभी आगत अतिथियों का दिल खोलकर स्वागत किया। एक-एक कार्यकर्त्ता को सम्मान के साथ अपने हाथों से भोजन परोसा।बता दें कि इसके पूर्व भी लक्खीसराय में महाभोज का आयोजन किया गया था। जिसमें छोटे सरकार अनंत सिंह की पत्नी व मोकामा की MLA नीलम देवी के साथ मोकामा व लक्खीसराय विधानसभा के कार्यकर्त्ता शामिल हुए थे। महाभोज के बहाने ललन सिंह अपने कार्यकर्त्ताओं को एकजुट करने में जुट गए हैं। ताकि 2024 लोकसभा चुनाव में विरोधियों को करारी मात दी जा सके। हालांकि उनकी यह तरकीब कितनी कामयाब होती है, ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा। लेकिन पूरे बिहार में इस महाभोज की चर्चा जरूर हो रही है।

Balaji तिरंगा
IMG-20221114-WA0005
Kushal-2
dance
simran
Shadow
Back to top button
error: Content is protected !!