जानकारीबिहारराजनीतिशेखपुरा

जद यू के पूर्व जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, बनाये गए विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी

Sheikhpura: जनता दल यू के पूर्व जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह को पार्टी ने एक नई जिम्मेदारी सौंप दी है। उन्हें समस्तीपुर जिलान्तर्गत विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी व प्रदेश महासचिव बनाया गया है। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के द्वारा पत्र भी जारी किया गया है। जिसमें पार्टी के लिये समर्पित 200 से अधिक प्रदेश पदाधिकारियों को बिभिन्न तरह की जिम्मेदारी दी गई है।

इस मौके पर अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना आदर्श मानते हैं। उनके नेतृत्व में बिहार के विकास में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। अब हमारा देश भी उनके नेतृत्व का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि वे कई वर्षों से पार्टी के द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निर्बहन करते आ रहे हैं। इस नई जिम्मेदारी का निर्बहन भी पूरी लगन और निष्ठा से करेंगे।

अंजनी कुमार को मिली इस नई जिम्मेदारी से उनके समर्थक काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी सहित अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में साकेत कुमार, प्रमोद चंद्रवंशी, गौरव सुमन, कमलदेव प्रसाद, राहुल कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!