खास खबर/लोकल खबरशिक्षाशेखपुरा
जवाहर नवोदय विद्यालय के नए प्राचार्य के पद पर डॉ राघवेंद्र प्रसाद ने योगदान किया,पूर्व प्राचार्य का तबादला अलीगढ़ हुआ
डॉ राघवेन्द्र प्रसाद ने जवाहर नवोदय विद्यालय शेखपुरा के नये प्राचार्य के रूप में अपना पदभार सम्भाला। पूर्व प्राचार्य का स्थानांतरण अलीगढ़ किया गया है। नव नियुक्त प्राचार्य ने बताया कि मानव संसाधन विभाग के निर्देशों का पूर्णरूप से अनुपालन किया जायेगा। शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जायेंगे। उन्होंने बताया कि CBSE का दशमी का परिणाम में सुकृति कुमारी 97.2 प्रतिशत नम्बर लाकर जिला में प्रथम रैंक प्राप्त की है। सुकृति कुमारी ने हिन्दी विषय 98, इंग्लिस 93, गणित एवं विज्ञान में 99 और सोशल साइंस में 97 अंक प्राप्त किया है। एक से दस मेधा क्रमांक में 09 छात्राओं ने बाजी मारी है।
[perfect_survey id=”2763″]