अपराधबिहारराजनीतिशेखपुरा

राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष ने अपने पुत्र की कर दी बेरहमी से पिटाई, पुत्र ने पिता पर लगाया अबैध संबन्ध होने का आरोप

Sheikhpura: विवादों में घिरे रहने वाले राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार पर अबैध संबन्ध में अपने ही पुत्र की बेरहमी पिटाई का आरोप लगा है। किसी और ने नहीं बल्कि उनके ही पुत्र गोपाल कुमार ने पूर्व जिलाध्यक्ष पर यह आरोप लगाया है। बेरहमी से पिटाई के बाद घायल अवस्था में सदर अस्पताल में इलाज कराने आये पुत्र ने यह गंभीर आरोप लगाया है। मामला मेंहुस थाना क्षेत्र के माफ़ो गांव है।

इस बाबत मीडिया कर्मियों से संजय सिंह के घायल पुत्र ने बताया कि उसके पिता का पड़ोस की एक महिला के साथ अबैध संबन्ध है। इसी को लेकर घर में अंदरूनी कलह हो रही थी। आज इसी बात को लेकर पिता के साथ बात-चीत हो रही थी। तभी उसके पिता ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए।

Balaji तिरंगा
IMG-20221114-WA0005
Kushal-2
dance
simran
Shadow
Back to top button
error: Content is protected !!