जानकारीपटनाबिहारराजनीति

बिहार भाजपा में बड़े स्तर पर बदलाव की संभावना, 50% पदों पर नए लोगों को मिल सकती है जगह

Patna: आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार भाजपा में बड़े स्तर पर बदलाव की संभावना नजर आ रही है। प्रदेश कमिटी के प्रमुख पदों पर इस बार नए चेहरों को जगह मिल सकती है। करीब 50% नए लोगों को जगह देने की तैयारी की जा रही है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो इसको लेकर पार्टी में लगातार मंथन भी चल रहा है। नेताओं का बायोडाटा खंगाला जा रहा है। उनका पिछला रिकॉर्ड भी चेक किया जा रहा है।

यूं तो सम्राट चौधरी के अध्यक्ष बनते ही इस बात का पूरा कयास लगाया जा रहा था। पार्टी के भीतर व बाहर इसको लेकर चर्चाएं भी हो रही थी। जो अब सच होता दिखाई पड़ रहा है। हालांकि इसको लेकर अधिकारिक तौर पर कोई भी नेता बोलने को तैयार नहीं हैं। परन्तु पिछले कुछ दिनों से पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दिख रही हलचल के बाद इस बात की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

विश्वस्त सूत्रों ने बताया है कि इसको लेकर पार्टी कार्यालय में लगातार बैठक हो रही है। मीडिया को भी इन बैठकों से दूर रखा जा रहा है। प्रदेश कमिटी की सूची लगभग बनकर तैयार हो चुकी है। कुछ नामों पर विचार किया जा रहा है। सम्भवतः इसी महीने के अंत तक प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी इसकी घोषणा भी कर सकते हैं। यह खबर सूत्रों से मिली जानकारी व संभावनाओं के आधार पर लिखी गई है। मगही न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Balaji तिरंगा
IMG-20221114-WA0005
Kushal-2
dance
simran
Shadow
Back to top button
error: Content is protected !!