जानकारीबिहारशेखपुरा

शेखपुरा में धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती, लोगों ने अर्पित किया श्रद्धा-सुमन

Sheikhpura: बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की 132वीं जयंती शेखपुरा में धूमधाम से मनाई गई। जिलाधिकारी जे प्रियदर्शिनी सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने शहर के चांदनी चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही जद यू के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी भी बाबा साहेब को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने पहुंचे।

इस मौके पर जद यू जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ फिरकापरस्त ताकतें बाबा साहेब द्वारा बनाये गए संविधान को बदलने की कोशिश में जुटे हुए हैं। बाबा साहेब के संविधान की रक्षा के लिए हम अपनी पूरी ताकत लगा देंगे। आने वाले चुनावों में जनता इसका पूरा जवाब देगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिरकापरस्त ताकतों को राज्य ही नहीं बल्कि केंद्र की गद्दी से भी उखाड़ फेंकेंगी।इनके अलावे भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के जिलास्तरीय नेताओं के साथ अन्य सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने संविधान के निर्माता को नमन किया। दूसरी तरफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संघ के द्वारा भी धूमधाम से जयंती मनाई। विशेष रूप से जयंती मनाई गई। संघ के अध्यक्ष, सचिव सहित तमाम सदस्यों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

Balaji तिरंगा
IMG-20221114-WA0005
Kushal-2
dance
simran
Shadow
Back to top button
error: Content is protected !!