नालंदाप्रशासनबिहार

बिहारशरीफ के लोगों ने नफरत को भुलाया, प्रशासन ने निकाला सद्भावना मार्च

Nalanda: रामनवमी के मौके पर बिहारशरीफ में हुई हिंसा के बाद प्रशासन पूरी तरह सजग है। हिंसा के शिकार दोनों पक्षों में शांति और सद्भावना लाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। लोगों के दिलों में समाए खौफ को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में आज जिला प्रशासन के द्वारा शहर में सद्भावना मार्च निकाला गया। जिसमें राज्य सरकार की ओर से ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, स्थानीय सांसद कौशलेंद्र कुमार, राजद के प्रवक्ता शक्ति यादव, स्थानीय एमएलसी, डीएम, एसपी सहित पुलिस व प्रशासन के तमाम आलाधिकारी भी शामिल हुए।

इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नालंदा पूरे विश्व को शांति का संदेश देने वाली धरती रही है। सूफी संतों की पावन धरती रही है। नालंदा को सैकड़ों सालों से विश्व में शिक्षा की ज्योत जलाने के लिये जाना जाता रहा है। यहां आपसी वैमनस्यता व हिंसा की कोई जगह नहीं है। इसलिए अफवाह एवं नफरत फैलाने वालों की बातों में न आएं। अपनी बुद्धि व विवेक से काम लें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि समाज मे नफरत फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

बता दें कि हालात खराब होने के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था। जिसके बाद यहां का माहौल अब शांत हो गया है। नफरत की आग धीरे-धीरे ठंढी होने लगी है। लोग नफरत को एक स्वप्न की तरह भूलकर एक दूसरे को गले लगा रहे हैं। सद्भावना मार्च में भी दोनो समुदाय के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। शहरवासियों के बीच में आपसी प्रेम व सद्भाव देखा जा रहा है। सद्भावना मार्च में भी दोनो समुदाय के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। उम्मीद है जल्द ही बिहारशरीफ एक बार फिर से अपने उसी रंग में लौट आएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!