प्रशासनशेखपुरा

बरबीघा में पुलिस-प्रशासन ने कराया अपनी मौजूदगी का अहसास, लॉक डाउन उल्लंघन कर रहे लोगों को दिया सख्त वार्निंग

शेखपुरा जिले के बरबीघा बाजार में दुकानदारों के द्वारा लॉकडाउन के सरेआम उल्लंघन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी भरत कुमार सिंह के नेतृत्व में बरबीघा थाना अध्यक्ष जयशंकर मिश्र एवं मिशन ओपी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार झा ने सघन जांच अभियान चलाया। काफी संख्या में पहुंचे पुलिस के जवानों के द्वारा अबैध रूप से बिना अनुमति के खुली दुकानों को बन्द कराया गया।

वहीं दूसरी तरफ बिना किसी कार्य के बाजार में घूम रहे लोगों को भी पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी का अहसास कराया। अचानक हुए इस जांच अभियान के बाद बाजार के अबैध रुप से बिना अनुमति के दुकान खोल रहे दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। दुकानों का शटर खटा-खट गिरना शुरू हो गया। इस संबन्ध में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने बताया कि लॉक डाउन उल्लंघन कर लोगों को आज प्रशासन के द्वारा सख्त वार्निंग दिया गया है। ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन लोगों की जान बचाने के लिये सख्ती कर रही है। इस कार्य में सहयोग करने की बजाय ये लोग लगातार कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से घरों में रहने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना की चेन तोड़ने में प्रशासन की मदद करें। सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें। अपने व अपने परिवारवालों की जान बचाएं।

Back to top button
error: Content is protected !!