जानकारीबिहारशेखपुरा

बिहार पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई, बीच सड़क आर्मी के जवान को बेरहमी से पीटा

Desk: बिहार पुलिस आये दिन अपने कारनामों की बजह से सुर्खियों में रहता है। ताजा घटनाक्रम नवादा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र का है। जहां बिहार पुलिस के जवानों ने एक आर्मी जवान की बुरी तरह पिटाई दी। जिसमें नंदन कुमार जख्मी हो गया। आर्मी का जवान शेखपुरा जिलान्तर्गत शेखोपुरसराय नगर क्षेत्र के मियनबिघा गांव निवासी नंदन कुमार बताया जा रहा है।

इस बाबत मिली जानकारी के मुताबिक आर्मी का जवान राजगीर स्थित कैंटीन से घर के लिए कुछ सामान की खरीददारी कर लौट रहा था। रास्ते में शाहपुर चौक पर पुलिस चेकिंग लगी थी। जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने उसे रोक कर बैग और बाइक की डिक्की को जांच कराने को कहा। इसी क्रम में दोनों के बीच कुछ कहा-सुनी हो गई। जिसके बाद पुलिस के कई जवानों ने मिलकर आर्मी जवान नंदन कुमार को डंडों से पीट दिया।

हालांकि कुछ लोग यह भी बता रहे थे कि जांच के दौरान पहले आर्मी के जवान ने ही पुलिस कर्मियों के साथ बदतमीजी की थी। जिसके बाद पुलिस वाले भड़क गए और उसकी पिटाई कर दी।

इस संबन्ध में थानाध्यक्ष वंदना कुमारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वीडियो के सच्चाई की जांच की जा रही है। पूरी जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। बहरहाल मामला चाहे जो परन्तु इस तरह सेना के जवान पर बीच सड़क बर्बरतापूर्ण कार्रवाई कहीं से भी उचित प्रतीत नहीं होती।

Balaji तिरंगा
IMG-20221114-WA0005
Kushal-2
dance
simran
Shadow
Back to top button
error: Content is protected !!