खास खबरप्रशासनशेखपुरा

लॉक डाउन उल्लंघन मामले में बरबीघा प्रशासन ने दिखाई सख्ती, कई दुकानें सील, पुलिस ने चटकाये डंडे

शेखपुरा जिले के बरबीघा शहर के दुकानदारों के द्वारा लगातार लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन की सूचना मिलने के बाद आज प्रखंड विकास पदाधिकारी भरत कुमार सिंह एवं कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में संयुक्त रूप से सख्त अभियान चलाया गया। इस अभियान में बरबीघा थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस के जवानों ने भी हिस्सा लिया।

अधिकारिओं के द्वारा बाजार में बिना अनुमति के लॉक डाउन का उल्लंघन कर खोले गए तीन दुकानों को सील किया गया। वहीं कुछ अन्य दुकानदारों से 4500 रुपया अर्थदंड भी बसूला गया। इस दौरान अंचलाधिकारी अशोक कुमार सहित सभी अधिकारिओं ने पूरे बाजार का भ्रमण किया, जिससे बाजार के लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। जबकि पुलिस के द्वारा सख्ती दिखाते हुए बाजार में अनावश्यक रूप से बिना किसी कार्य के घूम रहे लोगों पर डंडे भी बरसाए गए।इस बाबत कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि सरकार ने लॉक डाउन जनता के हित में लगाया है। जनता को भी इसमें अपेक्षित सहयोग करना चाहिए। पर कुछ लोग जान-बूझकर नियमों का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं, जो गलत है। इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन को मजबूरी में सख्त कार्रवाई करनी पड़ रही है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिये ये जरूरी है कि लोग घरों में ही रहें। लॉक डाउन के नियमों का पालन करें। बताते चलें कि इतनी सख्त कार्रवाई के बाबजुद दोपहर 1 बजे के बाद कई दुकानदार अपनी मनमानी करते पाए गए।

Back to top button
error: Content is protected !!