बिहारराजनीति

सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा की कमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बड़ी जिम्मेदारी

Desk: BJP के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसको लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के द्वारा पत्र जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी को बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’

बता दें कि नीतीश कुमार के महागठबंधन में चले जाने के बाद दिल्ली में बड़ी बैठक हुई थी। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत बिहार के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। जिसके बाद से ही बिहार भाजपा में बड़े स्तर पर बदलाव की बात हो रही थी। उधर बिहार के पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल का कार्यकाल भी खत्म हो चुका था। ऐसे में भाजपा ने सम्राट चौधरी को पार्टी की कमान सौंपकर नई चाल चल दी है।

माना जा रहा है कि बिहार में नीतीश कुमार को झटका देने और कुशवाहा वोटों को साधने के लिए बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सम्राट चौधरी की ताजपोशी की है। बिहार भाजपा कार्यकर्ताओं में इसको लेकर खुशी देखी जा रही है। गौरतलब हो कि पूर्व में भी पार्टी के द्वारा विजय सिन्हा को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सम्राट चौधरी को विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था।

Back to top button
error: Content is protected !!