जन-कल्याणजानकारीशेखपुरासमाजसेवा

अच्छी पहल! जरूरतमंद व्यक्तियों को जिला प्रशासन के द्वारा निःशुल्क भोजन की हुई व्यवस्था, लोगों तक पहुंचाएं जानकारी

बिहार में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बाद राज्य सरकार ने 10 दिनों के लिये लॉक डाउन लगा दिया है। लॉक डाउन की घोषणा के साथ ही सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को जिले के गरीब, लाचार, मजदूर, आश्रयविहीन एवं निःशक्त व्यक्तियों के लिये सभी जिलों में निःशुल्क भोजन की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया था। सरकार के इस आदेश के बाद शेखपुरा जिलाधिकारी इनायत खान के निर्देश पर इन जरूरतमंद लोगों के लिए जिला प्रशासन के द्वारा निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने इसके लिये अभ्यास मध्य विद्यालय, शेखपुरा एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरबीघा में रसोई का इंतजाम किया है। जहां दिन और रात जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन कराया जा रहा है। रसोई के संचालन में बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, सेनेटाइजर, साबुन, मास्क आदि की व्यवस्था करने का निर्देश आपदा के प्रभारी पदाधिकारी राजीव कुमार को दिया गया है। वहीं सामुदायिक रसोई स्थल पर सुरक्षा हेतु पुलिस बल को ड्यूटी पर लगाया गया है। साथ ही रसोई के संचालन की जिम्मेदारी संबंधित अंचलाधिकारी को दी गई है।

इस बात की जानकारी देते हुए डीपीआरओ सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि जिलाधिकारी का स्पष्ट निर्देश है कि जिला में कोई भी भूखा व्यक्ति नहीं रहेगा। जिसे कोई काम नहीं मिलेगा, उसको यहां सामुदायिक किचन में दोनों शाम निःशुल्क खाना खिलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि आज अभ्यास मध्य विद्यालय में 26 व्यक्ति एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय बरबीघा में 10 व्यक्तियों को भोजन कराया गया है। इसके साथ जिला प्रशासन के द्वारा मीडिया एवं सामाजिक कार्यकर्त्ताओं से जरूरतमंद लोगों तक इस जानकारी को पहुंचाने का अनुरोध भी किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!