दुर्घटनालक्खीसरायशेखपुरा

मुंडन करवाने जा रहा यात्रियों से भरा ऑटो हुआ दुर्घटना का शिकार, एक व्यक्ति की इलाज के क्रम में मौत

Sheikhpura: महुली-शेखपुरा मुख्य सड़क मार्ग स्थित ककरार गांव के समीप यात्रियों से भरा ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक निकटवर्ती लक्खीसराय जिले के रामनगर गांव निवासी सुरेंद्र ठाकुर का पुत्र कन्हैया ठाकुर बताया जा रहा है।

इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि मृतक अपने परिवार के साथ ऑटो पर सवार होकर मुंडन संस्कार में भाग लेने हेतु चेवाड़ा प्रखंड के लोहान गांव जा रहा था। इसी दरमियान ककरार गांव के समीप ऑटो दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद उसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसी बीच उसकी स्थिति और बिगड़ गई और उसने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद उसके घर मे मंगल गीत की जगह चीख-पुकार मच गई।

Back to top button
error: Content is protected !!