प्रशासनशेखपुरा

13 मार्च को जिला प्रशासन करेगा गिरिहिन्डा महोत्सव का आयोजन, शुरू हुई तैयारी

Sheikhpura: आगामी 13 मार्च को जिला प्रशासन के द्वारा गिरिहिंडा पहाड़ पर एक विशेष महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसे गिरिहिन्डा महोत्सव नाम दिया गया है। संध्या 5 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के तहत सबसे पहले जिलाधिकारी व अन्य के द्वारा बाबा कामेश्वरनाथ की पूजा-अर्चना की जायेगी। जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों के द्वारा गीत-संगीत प्रस्तुत किया जायेगा।

इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। इसके लिये सभी वरीय पदाधिकारियों को जिम्मेवारी दी गई है। कार्यपालक पदाधिकारी शेखपुरा एवं बरबीघा को स्थल के साथ-साथ आस-पास के इलाकों को साज-सज्जा की जिम्मेवारी दी गई है। जबकि विधि व्यवस्था संधारण की जिम्मेदारी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दी गई है। इसके अतिरिक्त जिला अग्निशमन पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन को भी तैयार रहने को कहा गया है।

इस बाबत जानकारी देते हुए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य इस ऐतिहासिक धरोहर के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंचाना है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, जिला परिषद अध्यक्ष के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया जायेगा।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों को भी अपने स्तर से अधिक से लोगों तक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है। साथ ही मीडिया से भी इसके प्रचार एवं प्रसार की अपील की गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!