जागरूकताजानकारीप्रशासनशेखपुरा

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के समापन पर बोले DM- हमें महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर देकर उन्हें सशक्त बनाना होगा

Sheikhpura: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 18 से 24 जनवरी तक चलने वाला अभियान आज सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला समाहरणालय के मंथन सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सावन कुमार, वरीय उप समाहर्ता अर्चना कुमारी एवं सोनी कुमारी सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में बिभिन्न स्कूली छात्राओं के द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से संबंधित गीत-संगीत की प्रस्तुति ने सभी लोगों का मन मोह लिया। छात्राओं ने गीत संगीत के माध्यम से समाज को दहेज उन्मूलन, महिला उत्पीड़न, बाल-विवाह रोकने तथा लैंगिक समानता का संदेश भी दिया। जबकि वहां मौजूद सभी अधिकारियों व कर्मियों ने इसे अपने जीवन में उतारने के साथ-साथ इसका प्रचार-प्रसार करने का भी प्रण लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज महिलायें पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। वे देश के सबसे ऊंचे ओहदे तक पहुंच गई हैं। वे कलम और तलवार दोनों चला रही हैं। चाहे देश के सीमा की सुरक्षा की बात हो या लड़ाकू विमान उड़ाने की, महिलाएं हर कार्य बखूबी कर रही हैं। वर्तमान समय में कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं की भागीदारी न हो।

जिलाधिकारी ने महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान में सरकार के विभिन्न विभागों के द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु कार्यक्रम चलाया जा रहा है। फिर भी महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले, इसके लिये लगातार प्रयास करने की आवश्यकता है। समाज के पिछड़े तबके के लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। ताकि महिलाओं को और ज्यादा सशक्त बनाया जा सके। तभी इस देश और समाज का कल्याण होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!