खेती-बाड़ीजन-कल्याणजन-समस्याप्रशासनशेखपुरा

पान उत्पादकों का दर्द जानने जिलाधिकारी पहुंचे गांव, बरेजा में बैठकर समझा किसानों का दर्द

Sheikhpura: जिलाधिकारी सावन कुमार जिले के किसानों को सुखी और सम्पन्न बनाने की चाह रखते हैं। इसको लेकर वे लगातार प्रयासरत्त भी रहते हैं। खेतों में जाकर खुद किसानों का दर्द समझते हैं। फिर उनकी समस्याओं को दूर करने की कोशिश भी करते हैं। इसी क्रम में आज वे बनारसी पान की खेती कर रहे किसानों का दर्द समझने सदर प्रखंड के कोसरा पंचायत अंतर्गत खखड़ा गांव पहुंच गए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने पान के बरेजा में किसानों के साथ साथ बैठकी लगाई। किसानों से बात-चीत कर खेती के नफा-नुकसान का आंकलन किया। साथ ही इसकी खेती में आ रही समस्याओं के बारे में पूछा। सूट-बूट पहने जिलाधिकारी को इस तरह खेतों में बैठे देख ग्रामीण भी आश्चर्यचकित रह गए। किसानों ने जिलाधिकारी से अपना दर्द साझा किया। जिसके बाद उन्होंने हरसंभव निराकरण का उपाय निकालने का भरोसा भी दिया।

किसानों ने बताया कि यहां बड़ी संख्या में चौरसिया समुदाय के साथ-साथ अन्य लोगों के द्वारा भी बनारसी पान का उत्पादन किया जाता है। इसकी खेती में काफी मेहनत लगती है। परन्तु मेहनत के अनुरूप उसका फल नहीं मिलता। धान, गेंहू सहित अन्य फसलों के लिए सरकार की ओर से कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। फसल का नुकसान होने पर आपदा प्रबंधन के तहत लाभ मिलता है। परंतु पान उत्पादकों के लिए किस तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

वहीं किसानों ने जिलाधिकारी को बताया कि सबसे बड़ी परेशानी उत्पादन के बाद फसल को बेचने में होती है। स्थानीय स्तर पर कोई सुविधा ने होने के कारण बेचने के लिए वाराणसी जाना पड़ता है। जहां काफी मोल-भाव के बाद कीमत कम मिलती है। जिसके कारण किसानों को काफी मायूसी होती है। जिलाधिकारी ने पान उत्पादकों की सभी समस्याओं पर पहल करने व हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

Balaji तिरंगा
IMG-20221114-WA0005
Kushal-2
dance
simran
Shadow
Back to top button
error: Content is protected !!