दुर्घटनालक्खीसरायशेखपुरा

अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे पलटा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी

Sheikhpura: घाटकुसुंभा-शेखपुरा मुख्य मार्ग स्थित पुरैना गांव के समीप अनियंत्रित ऑटो के पलटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर रहने के कारण उसे रेफर कर दिया गया।

जख्मी युवक की पहचान निकटवर्ती लक्खीसराय जिले के बड़हिया गांव निवासी राजाराम यादव के पुत्र मुन्ना यादव के रूप में की गई है। जो बर्तन का व्यापारी बताया जा रहा है।

इस संबंध में बताया गया कि जख्मी व्यक्ति बर्तन लेकर बड़हिया से ऑटो पर सवार होकर शेखपुरा की ओर आ रहा था। पुरैना गांव के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

Back to top button
error: Content is protected !!