जानकारीमौसमशिक्षाशेखपुरास्वास्थ्य

कड़ाके की ठंड के कारण शेखपुरा में 10वीं तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक रहेंगे बन्द, DM ने जारी किया आदेश

Sheikhpura: बिहार में ठंढ ने पिछले 64 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कड़ाके की ठंड के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग विवशता में अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। अस्पतालों में मरीज़ों की संख्या बढ़ने लगी है। सबसे अधिक परेशानी दैनिक मजदूरों एवं स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को हो रही है। ऐसे में जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों की छुट्टियों बढ़ाने का आदेश जारी किया है।

इस बाबत जिलाधिकारी सावन कुमार ने पत्र जारी कर कहा है कि जिले में चल रही शीतलहर एवं अधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में आठवीं तक की सभी कक्षाओं के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया था।

वर्तमान में मौसम के लगातार प्रतिकूलता के कारण उक्त आदेश को 14 जनवरी 2023 तक विस्तारित करते हुए सभी विद्यालय में 10 वीं तक की कक्षाओं में शैक्षणिक कार्य को प्रतिबंधित किया गया है। हालांकि इस दौरान परंतु मैट्रिक की परीक्षा से संबंधित गतिविधियां सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक जारी रखी जा सकती है।

Back to top button
error: Content is protected !!