खेल-खिलाड़ीशेखपुरा

भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 192 वीं जयंती पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Sheikhpura: आज भारत की पहली महिला शिक्षिका और समाजसेवी सावित्रीबाई फुले की 192 वीं जयंती है। वे समाज सुधारक और महिलाओं के लिए काम करने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 19वीं शताब्दी में पुणे (महाराष्ट्र) के समाज में व्याप्त दमनकारी सामाजिक व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनका योगदान तर्कसंगतता और मानवीय कारणों जैसे सत्य, समानता और मानवता के इर्द-गिर्द घूमता है।

इस मौके पर आज चेवाड़ा के आजाद मैदान में एक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेवाड़ा के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद लट्टू पहलवान और विशिष्ठ अतिथि एकरामा पंचायत के मुखिया हरिनंदन प्रसाद यादव के द्वारा प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इसके पूर्व सभी अतिथियों ने सावित्रीबाई फुले के तैल चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। जिसके बाद दौड़, गोला फेंक सहित अन्य खेलों में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम के आयोजककर्त्ता संजय यादव ने बताया कि कई सालों से इस दिन खेल प्रतियोगिता का आयोजन होता आ रहा है। इस मौके पर सुरेश केवट, डॉ रवि, शिक्षक राकेश कुमार, संदीप कुमार, विपिन कुमार, मोहम्मद मुजाहिद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!