Sheikhpura: बरबीघा-मेंहुस मुख्य सड़क मार्ग स्थित जाफरपुर गांव के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु उन्हें रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान सीमावर्ती नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के गोबाचक गांव निवासी सकल यादव के 32 वर्षीय पुत्र मेघन यादव एवं कैलू यादव के 30 वर्षीय पुत्र बिनोद यादव के रूप में हुई है। दोनों में से एक घायल की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।
इस बाबत मिली जानकारी में बताया गया कि दोनों अपने गांव से एक ही बाइक पर सवार होकर पानी का मोटर बनवाने बरबीघा बाजार आए थे। बापस घर लौटने के क्रम में जाफरपुर मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। इस हादसे में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिजन भी अस्पताल पहुंचे।