
शेखपुरा जिले के बरबीघा-बिहारशरीफ मुख्य मार्ग पर बिहारशरीफ की ओर जा रहे ऑटो को एक ट्रैक्टर ने पीछे से धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं ऑटो पर सवार दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने ऑटो को बीच सड़क से उठाकर किनारे रखा गया। वहीं नीलकमल नामक एक स्थानीय युवक के द्वारा दोनों घायलों को अपनी स्कूटी से ले जाकर बरबीघा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां दोनों का प्रारंभिक उपचार किया गया। इलाज के बाद दोनों की हालत अब ठीक बताई जा रही है। घायलों की पहचान पटना जिले के अटनावां गांव निवासी चंदन कुमार व शम्भू बरय के रूप में हुई है। घायलों ने बताया कि वो ऑटो से अपने घर जा रहा कि रास्ते मे ये दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा। इस घटना की जानकारी मिलते ही मिशन ओ पी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई शुरू कर दिया है।