
भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के गाने यूट्यूब पर धमाल मचाते रहते हैं। अक्षरा सिंह के गानों को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। वहीं इन दिनों अक्षरा सिंह एल्बम गाने कर रही हैं और उनके इन गानों को भोजपुरी दर्शकों का काफी प्यार भी मिल रहा है।
अब अक्षरा सिंह का एक नया भोजपुरी गाना रिलीज के साथ हो सोशल मीडिया पर छा गया है। अक्षरा सिंह अपनी एक्टिंग, सिंगिंग और डांस से लाखों लोगों को दीवाना बना चुकी हैं। इसी के चलते भोजपुरी दर्शकों को उनके गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। उनका नया भोजपुरी गाना ‘पारो’ यू-ट्यूब पर धूम मचाए हुए है।
‘पारो’ गाने को अक्षरा सिंह ने ही गाया है। इसका वीडियो भी अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं। इस गाने के बोल जाहिद अख्तर ने लिखे हैं। इसका संगीत विनय विनायक ने दिया है। अक्षरा सिंह के इस गाने को नव भोजपुरी यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस भोजपुरी गाने को महज कुछ ही घंटे में 1.5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए। अब तक इस गाने को ढाई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।