Sheikhpura: बरबीघा-शेखोपुरसराय मुख्य सड़क मार्ग स्थित रामपुर सिंडाय गांव के समीप एक स्कोर्पियो दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज हेतु रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया गया। जख्मी युवकों की पहचान नालंदा जिले के सरमेरा नगर निवासी लखन सिंह के पुत्र राम बाबू एवं इसुआ निवासी बबलू सिंह के पुत्र सत्यम के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक बरबीघा में ही रहकर पढ़ाई करता है। शाम में छठ पूजा में शामिल होने स्कार्पियो से अपने ननिहाल बरबीघा नगर क्षेत्र स्थित रामपुर सिंडाय जा रहा था। सड़क खाली होने के कारण गाड़ी की रफ्तार तेज थी। अचानक सड़क पर मोड़ होने के कारण स्कोर्पियो नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।
घटना के बाद स्थानीय लोग दौड़ कर पहुंचे और दोनों घायलों को गड्ढे से बाहर निकालकर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर होने के कारण रामबाबू को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। वहीं सत्यम का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है।