राजनीतिशेखपुरा

शेखपुरा में रालोसपा ने शुरू की विधानसभा की तैयारी

रालोसपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी ने आज प्रमुख साथियों के साथ बूथ कमेटी बनाने को तेज करने के लिए बैठक की। यह जानकारी रालोसपा जिला अध्यक्ष ने दी। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, अभियान समिति जीतेन्द्र नाथ, राष्ट्रीय महासचिव राहुल कुमार, प्रदेश महासचिव बिपिन प्रसाद, प्रदेश सचिव रामाश्रय महतो, जिला अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पप्पू राज भी मौजूद थे। इस अवसर पर जीतेन्द्र नाथ ने बताया कि रालोसपा जिला अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में यह बैठक की गई। इसमें हर बूथ पर पांच सदस्यीय कमेटी बनाने का फैसला किया गया। उन्होंने बताया कि अगले दस दिनों में यह काम न सिर्फ सम्पन्न कर लिया जाएगा बल्कि हर बूथ पर नए युवाओं को चिन्हित कर पार्टी से जोड़ने का काम भी किया जाएगा। रालोसपा नेता जीतेन्द्र नाथ ने कहा कि पहले की तरह जनसंवाद कार्यक्रम भी चलता रहेगा और इसकी जिम्मेवारी राष्ट्रीय महासचिव राहुल कुमार, प्रदेश महासचिव बिपिन चौरसिया और प्रदेश सचिव प्रमोद यादव की टीम पर है। इस जनसंवाद कार्यक्रम का मकसद सरकार की असफलताओं को जनता के बीच ले जाना और पार्टी की नीतियों से अवगत कराना है। बैठक में घाटकुसुम्भा प्रखंड अध्यक्ष अमीर महतो, प्रेम कुमार मेहता, कोरमा के मनोज महतो, विक्रम यादव, विकास यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

[perfect_survey id=”2763″]

Back to top button
error: Content is protected !!