शेखपुरा
चेवाड़ा एवं शेखोपुरसराय नगर पंचायत के पहले कार्यपालक पदाधिकारी को मिली जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी खबर
बिहार राज्य नगर विकास एवं आवास विभाग के नियंत्रणाधीन नगर निकायों में पदस्थापित बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार नगर सेवा, पर्यवेक्षकीय संवर्ग के पदाधिकारियों को वर्तमान पदस्थापन के अतिरिक्त नवगठित नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी के पद का प्रभार सौंपा गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है।
जिसमें शेखपुरा जिला के शेखपुरा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल एवं बरबीघा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार का नाम भी शामिल है। इस अधिसूचना के अनुसार दिनेश दयाल लाल को चेवाड़ा नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं बरबीघा के विजय कुमार को शेखोपुरसराय नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।