खास खबर/लोकल खबरशेखपुरासमाजसेवा

सम्मानित जीविका महिला ग्राम संगठन का किया गया गठन,16 समूह के सदस्यों की हुई भागीदारी।

बृहस्पतिवार को जीविका दीदीयों का अरियरी प्रखंड के वृंदावन कलस्टर में कसार पंचायत के कसार गांव में मास्क लगाकर एवं समाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) का पालन करते हुए 16 समूहों को मिलाकर “सम्मानित जीविका महिला ग्राम संगठन” कसार का गठन किया गया। जीविका दीदियों के सर्वसम्मति से “सम्मानित जीविका महिला ग्राम संगठन के नाम से नामकरण किया गया। आम निकाय के 48 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। जिसमें 12 सदस्यीय (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ) निदेशक मंडल का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। उसी में से पांच सदस्यीय पदाधिकारी का चयन सर्वसम्मति से पारदर्शी चुनाव प्रणाली से किया गया। जिसमें सभी चुनावों में आरक्षण रोस्टर का भी पालन किया गया। लक्ष्मी कुमारी पति दीपू रावत- अध्यक्ष, समफुला देवी पति योगेंद्र महतो- सचिव, फुलवा देवी पति रंगलाल शाह -कोषाध्यक्ष, ममता देवी पति विनोद मांझी- उपाध्यक्ष, प्रतिमा देवी पति युगल मांझी को उप सचिव के रूप में चयन किया गया।

[perfect_survey id=”2763”]

कुछ समूह ने अपना-अपना अंश पूंजी के रूप में ₹14000 एवं ग्राम संगठन सदस्यता शुल्क 1530 रुपया के रूप में जमा कर इस ग्राम संगठन की सदस्यता ग्रहण की है। ग्राम संगठनA में 173 जीविका दीदीयों का सदस्य शामिल है “सम्मानित जीविका महिला ग्राम संगठन”कसार का मुख्य उद्देश समूह से जुड़ी सभी जीविका दीदीयों का समाजिक व आर्थिक विकास के साथ-साथ सर्वांगीण विकास करना है। इसका कार्य एवं जवाबदेही और भूमिका छूटे गरीब परिवार अनुसूचित जाति व जनजाति, कमजोर, दिव्यांग, वृद्ध ,गंभीर बीमारियों से पीड़ित परिवार को समूह से जोड़ना समूह का मासिक प्रतिवेदन के आधार पर ग्रेडिंग, समूह का आंतरिक अंकेक्षण एवं योजना बनाने में मदद करना, समूह को जरूरत के हिसाब से ऋण उपलब्ध तथा स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण शिक्षा रोजगार वृद्धा पेंशन पारिवारिक लाभ योजना,अनुसूचित जाति/ जनजाति विकास योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, खाद्य सुरक्षा, मनरेगा, लड़कियों की शिक्षा, नशाखोरी ,बाल विवाह, मजदूरी इत्यादि पर जागरूकता एवं गांव में उपलब्ध स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी ,शिक्षा केंद्र, पंचायत पशु चिकित्सालय, एवं अन्य सरकारी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी सेवाओं को समूह के जीविका दीदीयों तक पहुंचाना ।जीविका परियोजना द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम जैसे- खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा कार्यक्रम इत्यादि से समूहों के सदस्यों को जोड़ना,कमजोर लोग जैसे- असहाय व्यक्ति, दिव्यांग, विधवा ,वृद्ध एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संस्कार जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ से सहयोग लेगी। यह ग्राम संगठन प्रतिवर्ष अपने पदाधिकारी का बदलाव भी करेगी।जीविका सामुदायिक समन्वयक रणधीर कुमार ने बताया कि “सम्मानित जीविका महिला ग्राम संगठन कसार पंचायत के लोगों के लिए कोरोना से जंग कि लड़ाई में एवं सामाजिक आर्थिक बदलाव के लिए वरदान तथा मील का पत्थर साबित होगा। जिसका फायदा यहां के सभी समुदाय को बड़े पैमाने पर होगा। यह सभी कार्य शेखपुरा जिला के जीविका डीपीएम अनीशा गांगुली एवं आईबीसीबी मैनेजर निरंजन कुमार के सफल निर्देशन में हुआ। इस कार्यक्रम में जीविका दीदी के अलावा वहां और भी महिला-पुरुष मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!